अपना ज़िला चुनें

सभी ज़िले: उत्तर प्रदेश · बिहार · मध्य प्रदेश · दिल्ली

EN

पीएम-किसान सम्मान निधि: किस्त, स्टेटस और eKYC

पीएम-किसान की हर नई सूचना: अगली किस्त, eKYC, लाभार्थी स्टेटस और ज़रूरी तारीख़ें, एक ही पेज पर।

अपडेट: . नई आधिकारिक सूचना आते ही यह पेज अपने-आप अपडेट होता है।

ताज़ा अपडेट

जानिए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) केंद्र सरकार की योजना है, जिसमें पात्र किसान परिवारों को साल में ₹6,000 मिलते हैं। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में आती है।

किस्त पाने के लिए eKYC पूरा होना ज़रूरी है, और बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। eKYC पीएम-किसान पोर्टल पर OTP से, या नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर बायोमेट्रिक से हो सकता है। ज़मीन के रिकॉर्ड की जाँच राज्य सरकार करती है।

नई किस्त, eKYC की आख़िरी तारीख़ या नियमों में बदलाव की सूचना आते ही कस्बा उसकी ख़बर इस पेज पर जोड़ता है।

कैसे देखें

  1. आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in खोलें।
  2. "Know Your Status" (अपना स्टेटस जानें) पर जाएँ।
  3. पंजीकरण संख्या डालें (याद न हो तो "Know your registration number" से मोबाइल या आधार से निकालें)।
  4. OTP डालकर किस्तों की स्थिति और eKYC का स्टेटस देखें।

फ़ॉर्म, फ़ीस और रिज़ल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। किसी लिंक पर पैसे या OTP माँगे जाएँ तो सावधान रहें।

सवाल-जवाब

पीएम-किसान में कितना पैसा मिलता है?

पात्र किसान परिवार को साल में ₹6,000, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में आते हैं।

किस्त क्यों रुक सकती है?

आम वजहें हैं: eKYC पूरा न होना, बैंक खाता आधार से न जुड़ा होना, या ज़मीन के रिकॉर्ड की जाँच बाक़ी होना। स्टेटस pmkisan.gov.in पर देखें।

eKYC कैसे करें?

pmkisan.gov.in पर आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP से, या नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर अंगूठे के निशान से।