दिल्ली-NCR के लिए खुली दुनिया की पहली 'एयर पॉल्यूशन एनालिसिस' लैब, अब पता चलेगा प्रदूषण कहां से आ रहा है
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 24 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-NCR के लिए 'एकीकृत वायुमंडलीय रसायन विज्ञान और एरोसोल विषाक्तता विश्लेषण प्रयोगशाला' (AATAL) का उद्घाटन किया। यह सुविधा दिल्ली-NCR के लोगों को प्रभावित करने वाले प्रदूषण के स्रोत और उसके स्वास्थ्य असर को समझने में मदद करेगी।
PIB · 24 अक्टूबर 2026