अपना ज़िला चुनें

सभी ज़िले: उत्तर प्रदेश · बिहार · मध्य प्रदेश · दिल्ली

EN

CTET: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

CTET की हर नई सूचना: आवेदन, परीक्षा तारीख़, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिज़ल्ट, एक ही पेज पर।

अपडेट: . नई आधिकारिक सूचना आते ही यह पेज अपने-आप अपडेट होता है।

ताज़ा अपडेट

अभी कोई नई सूचना नहीं। आधिकारिक सूचना आते ही यहाँ ख़बर जुड़ जाएगी।

जानिए

CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) लेता है। यह केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई दूसरे स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा है।

इसमें दो पेपर होते हैं: पेपर I कक्षा 1 से 5 के शिक्षक के लिए और पेपर II कक्षा 6 से 8 के लिए। दोनों पेपर दिए जा सकते हैं। पास होने पर मिलने वाला CTET प्रमाणपत्र अब जीवनभर मान्य है।

परीक्षा आम तौर पर साल में दो बार होती है। आवेदन, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की सूचना ctet.nic.in पर आती है, और कस्बा उसे यहाँ आसान भाषा में जोड़ता है।

कैसे देखें

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in खोलें।
  2. होम पेज पर रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड या आंसर की का लिंक खोलें।
  3. रोल नंबर (या आवेदन संख्या) और जन्मतिथि डालें।
  4. स्कोर कार्ड या प्रमाणपत्र डाउनलोड करके संभालें; प्रमाणपत्र DigiLocker में भी आता है।

फ़ॉर्म, फ़ीस और रिज़ल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। किसी लिंक पर पैसे या OTP माँगे जाएँ तो सावधान रहें।

सवाल-जवाब

CTET प्रमाणपत्र कितने समय तक मान्य है?

CTET प्रमाणपत्र अब जीवनभर मान्य है, यानी एक बार पास करने पर दोबारा परीक्षा देने की ज़रूरत नहीं।

CTET में पेपर I और पेपर II में क्या फ़र्क़ है?

पेपर I कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए है, और पेपर II कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए। दोनों स्तरों के लिए दोनों पेपर दिए जा सकते हैं।

CTET का रिज़ल्ट कहाँ देखें?

CBSE की CTET वेबसाइट ctet.nic.in पर, रोल नंबर से। प्रमाणपत्र DigiLocker में भी मिलता है।